HNN/ बद्दी
औद्योगिक कस्बे बरोटीवाला के तहत झाइमाजरी स्थित फार्मा उद्योग में कच्चे माल की सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उद्योग प्रबंधन ने करीब 7 लाख की इस धोखाधड़ी को लेकर पुलिस थाना बरोटीवाला में मुकदमा दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक, रेस्कयोरज लाइफ साइंसेज के मनुज अग्रवाल ने 6 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी को लेकर केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने महाराष्ट्र के प्रतिष्टा फार्मा गोदाम एजिथ्रोमाइसिन आईपी का ऑर्डर किया था, लेकिन उक्त कंपनी द्वारा एजिथ्रोमाइसिन आईपी की जगह पर अन्य सामग्री भेजी गई।
यही नहीं महाराष्ट्र की कंपनी ने गलत भेजी सामग्री को वापस लेने से भी मना कर दिया। एएसपी बदी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

