HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।
बता दें सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में आज और कल मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 और 3 नवंबर को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





