फिर सस्ती हुई हवाई यात्रा, जानिए अब शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के लिए…
HNN / धर्मशाला
हवाई सुविधा मुहैया करवाने वाली एलायंस एयर ने 1,575 रुपये किराया कम कर एक बार फिर हिमाचल वासियों को नववर्ष की सौगात दी है। यानि कि हवाई यात्री प्रति सीट अब 3,563 रुपये का भुगतान कर शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू पहुंच सकेंगे।
शिमला वापस आने के लिए भी इन दोनों एयरपोर्ट से किराया 3,563 रुपये ही लगेगा। जबकि इससे पहले हवाई सफर के लिए 5,138 रुपये लगते थे। गौरतलब है कि एलायंस एयर ने 9 दिसंबर से शिमला-धर्मशाला और कुल्लू-शिमला के लिए हवाई उड़ानें शुरू की थीं। एलायंस एयर की शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन हवाई सेवा है।