Loading...

बीटन में पंचायत घर के लिए 1.14 करोड़ की घोषणा, खेल मैदान और दंगल को भी मिलेगी राशि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Hours Ago • 1 Min Read

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीटन में पंचायत घर के निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपये और पावन दंगल के आयोजन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने खेल मैदान के विकास के लिए 30 लाख रुपये का चेक भी सौंपा। इसके साथ ही क्षेत्र की गलियों और सड़कों के लिए मांगी गई 25 लाख रुपये की राशि कार्यक्रम से पहले जारी किए जाने की जानकारी दी।

बीटन में पंचायत घर के लिए 1.14 करोड़ की घोषणा, खेल मैदान और दंगल को भी मिलेगी राशि

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार देर शाम हरोली क्षेत्र के जखेवाल स्थित बीटन में आयोजित पावन दंगल में भाग लिया। दंगल कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पहलवानों के मुकाबले देखे और संत बाबा अनूप महाराज का आशीर्वाद लिया। अग्निहोत्री ने कहा कि संत बाबा ढांगू वाले महाराज के इस दंगल से उनका 24 वर्षों का जुड़ाव रहा है और इसकी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

बीटन में पंचायत घर के लिए 1.14 करोड़ की घोषणा, खेल मैदान और दंगल को भी मिलेगी राशि

बीटन कॉलेज में नए पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रयास

उप मुख्यमंत्री ने संत बाबा ढांगू वाले महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके मानव कल्याण और समाजसेवा के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराज ने अस्पताल और गौशाला के संचालन के साथ शिक्षा के महत्व को समझते हुए बीटन में कॉलेज स्थापित किया। कॉलेज में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग पर उन्होंने कहा कि संत बाबा अनूप महाराज और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर पाठ्यक्रम तय किए जाएंगे तथा अगले अप्रैल से उन्हें शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

बीटन में पंचायत घर के लिए 1.14 करोड़ की घोषणा, खेल मैदान और दंगल को भी मिलेगी राशि

अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली क्षेत्र में वर्तमान में तीन कॉलेज, 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एक केंद्रीय विद्यालय, ट्रिपल आईटी, लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थान हैं। उन्होंने बीटन कॉलेज को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही। पंचायत प्रधान सेवानाथ की ओर से रखी गई मांगों पर भी उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया और दंगल के आयोजन के लिए कमेटी, पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Topics: •