HNN/ बिलासपुर
अब टमाटर के बाद फूलगोभी ने भी महंगाई के सारे रिकॉर्ड पार कर लिए हैं। अमूमन बाजार में 25 से 30 रुपए किलो बिकने वाली फूलगोभी अब 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालात ऐसे हैं कि लोगों ने फूलगोभी खरीदने से तौबा कर ली है, साथ ही दुकानदार भी अपनी दुकानों में फूलगोभी रखने से परहेज़ कर रहे हैं।
इसके अलावा टमाटर के दाम भी घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। वर्तमान में टमाटर 120 रूपए किलो बिक रहा है। बाकि सब्जियां भी इस प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं हैं। फ़िलहाल खीरा 40 रुपए किलो, घिया 50 रुपए किलो, भिंडी 60 रुपए किलो, अरबी 60 रुपए किलो, शिमला मिर्च 80 रुपए किलो, गोभी 100 रुपए किलो, मटर 80 रुपए किलो, टमाटर 120 रुपए किलो, मीटरफली 80 रुपए किलो तथा आलू 25 रुपए किलो की दर से बिक रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सब्जियों के इन बढ़ते दामों ने आम आदमी पर महंगाई के बोझ को बढ़ा दिया है। सब्जियों की आसमान छूती कीमतों ने लोगों के घरों का बजट बिगड़ कर रख दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





