Loading...

फ्रूट एण्ड वेजिटेबल यूनियन के उपाध्यक्ष बने श्याम सिंह

NEHA • 1 Oct 2024 • 1 Min Read

अध्यक्ष राजकुमार ने दिल्लिगेट यूनियन ने उपाध्यक्ष को दी बधाई

HNN/नाहन

नाहन की फ्रूट एंड वेजिटेबल यूनियन अब पहले से और ज्यादा मजबूत हो गई है। फ्रूट एंड वेजिटेबल यूनियन के द्वारा संगठन में दिल्ली गेट के सब्जी विक्रेताओं को भी शामिल कर।लिया गया है। यही नहीं फ्रूट ऐंड वेजिटेबल यूनियन के बैनर तले मंगलवार को हुए उप प्रधान के चुनाव में श्यामसिंह और नूरजहां मैदान में उतरे थे।


उप प्रधान प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में चौदह वोट श्याम सिंह को जबकि। नूरजहाँ को केवल दो वोट ही हासिल हुए। हालाँकि डिलिगेट सब्जी विक्रेता यूनियन मे 18 वोट थे। मगर दो मतदाता इस चुनाव में शामिल नहीं हो पाए।


यूनियन के प्रधान राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में हुए इस चुनाव में श्याम सिंह को विजयी घोषित किया गया। श्याम सिंह की जीत पर दिल्ली गेट सब्जिक विक्रेताओं के द्वारा मिठाइयां बांटकर जश्न भी मनाया गया।


नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शाम सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता तमाम फल व सब्जी विक्रेताओं की हर जायज समस्या को शासन और प्रशासन तक मजबूती से उठाना रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल समिति सहयोग से दिल्ली गेट से बड़ा चौक तक रेनशेड भी डाले जाने का प्रयास किया जाएगा।


वहीं यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि बाहरी राज्यों से गाड़ियों पर सब्जियां और फल बेचने वाले लोगों की बाबत प्रशासन को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि इन स्थायी सब्जी व फल विक्रेताओं की वजह से स्थानीय फल सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने शासन और प्रशासन को दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि दो महीने के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह खुद इन बाहरी राज्यों से आने वाल फ्रूट एंड वेजिटेबल विक्रेताओं को खदेड़ने का काम करेंगे।


इस दौरान महासचिव बृजमोहन सचिव नीटू, कच्चा टैंक फ्रूट एंड वेजिटेबल यूनियन के वरिष्ठ सदस्य गोवर्धन, नागेन्देश सोलंकी जागेर सिंह अरुण गर्ग मोहम्मद इकबाल सुभाष पवन पवन व रामलाल पांडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।