Loading...

फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर सेवाएं देंगे कांगड़ा के केशव अवस्थी

Ankita • 2 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश का बेटा केशव अवस्थी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बना है। केशव अवस्थी की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। बता दें केशव अवस्थी कांगड़ा जिला के गग्गल क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव अब्दुल्लापुर के रहने वाले है।

केशव ने दसवीं की शिक्षा माऊंट कार्मल स्कूल गग्गल से तथा 12वीं की शिक्षा जीएवी स्कूल कांगड़ा से की है। वहीं अमृतसर से एक यूनिवर्सिटी के माध्यम से बीटैक की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जिसके बाद केशव ने डेढ़ वर्ष पूर्व एयरफोर्स कैट की परीक्षा उत्तीर्ण करके हैदराबाद और बेंगलुरु में प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण के बाद एक जून को वह बेंगलुरु में पासआऊट हुए। अब केशव भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।