बंगलुरू भेजीं पुराने मॉडल की 1672 वीवीपैट, सीयू और बीयू मशीनें

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से 1672 वीवीपैट, सीयू व बीयू मशीनें आज सोमवार को वाहनों से बंगलुरू भेजी गईं है। जानकारी के अनुसार ये मशीनें एम टू मॉडल और एच एंड जे सीरिज की हैं, जो काफी पुरानी हो चुकी हैं।

बता दें इन सभी को पुलिस व अधिकारियों की निगरानी में नाहन से भेजा गया। बताया जा रहा है कि इन सभी खराब मशीनों को बंगलुरू में नष्ट किया जाएगा।

यहां से भेजी गई मशीनों में एम-2 मॉडल की 1549 वीवीपैट के अलावा एच एंड जे सीरिज के 86 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 37 बैलेट यूनिट (बीयू) शामिल हैं।

नाहन के कोर्ट रोड पर स्थित निर्वाचन विभाग के वेयर हाउस से कड़ी सुरक्षा के बीच इन सभी मशीनों को ट्रक में लोड करके बंगलुरू के लिए रवाना किया गया।