Loading...
una

बंगाणा उपमंडल की खरयालता और डीहर पंचायतों में कई दिनों बाद जलापूर्ति बहाल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Sep 2025 • 1 Min Read

उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत खरयालता और ग्राम पंचायत डीहर में भारी बारिश के चलते कई दिनों से बाधित जलापूर्ति को कड़ी मेहनत के बाद बहाल कर दिया गया है। लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर थे, लेकिन अब हजारों लोगों की प्यास बुझाने के लिए घर-घर पानी पहुंचना शुरू हो गया है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

पाइपलाइन को हुआ था बड़ा नुकसान
कडथोली से सरनोटी, चम्बोआ, लम्बोआ और चडोली के बीच आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण पूरी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल शक्ति विभाग की टीम ने 210 मीटर लंबे क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कर 180 नई पाइपें लगाईं और पुरानी पाइपों को जोड़कर आपूर्ति बहाल की।

रात-दिन किया काम
अधिशासी अभियंता हरभजन सिंह, सहायक अभियंता अशोक कुमार और जेई अजय कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लगातार बारिश और दलदल में भी काम जारी रखा। सुरजीत सिंह, राकेश कुमार, राममूर्ति, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, नानकचंद और सुनील कुमार ने दिन-रात जुटकर जलापूर्ति बहाल करवाई।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार
जल आपूर्ति बहाल होने पर डीहर, राजपुरा, चम्बोआ, लम्बोआ, चडोली और तलमेहडा क्षेत्र के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग का आभार व्यक्त किया।