Loading...

बंदरो का आतंक: व्यक्ति के हाथों से छीना पैसों से भरा बैग, फाड़कर फेंके

PRIYANKA THAKUR • 17 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आज बंदरों ने व्यक्ति पर हमला करने की बजाय उसके हाथ से नोटों का बैग छीन लिया। दरअसल, माल रोड पर बीएसएनएल के कार्यालय में एक व्यक्ति फोन का बिल जमा करवाने पहुंचा था। अचानक बंदरों ने व्यक्ति के हाथों से नोटों का बैग छीन लिया और वहां से भाग गए।

बंदरों के हाथ में नोटों का बैग देखकर माल रोड पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बंदर को भगाने का भरसक प्रयास किया। इसके बाद बंदर कार्यालय की छत पर चले गए और वहां उन्होंने कुछ नोट फाड़ दिए, जबकि कुछ नोटों को हवा में भी उछाला। थोड़ी देर बाद बंदर वहां से भी चले गए।

जब कार्यालय के लोग छत पर पहुंचे तो वहां से 70,000 रूपये सही सलामत मिल गए। लेकिन 1000 रूपये के नोट फटे हुए और 4000 रुपए गायब थे।