बंदला के समीप बनेगा हेलीपोर्ट, प्रशासन ने भूमि चयन के लिए किया…

Heliport will be built near Bandla, the administration has done...

HNN / बिलासपुर

बिलासपुर जिला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों पर बंदला के समीप चनालग में सदर उपमण्डलाधिकारी रामेश्वर दास सहित राजस्व अधिकारियों ने हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए 10 बीघा भूमि चिन्हित करने के लिए उपयुक्त स्थान का निरीक्षण किया। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने दी।

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी जिले के उपायुक्तों को प्रत्येक जिला में हेलीपोर्ट बनाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। सरकार के आदेशों पर बिलासपुर प्रशासन ने भी तुरंत इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। उन्होने बताया कि बंदला के समीप चनालग में जगह चिन्हित की जा रही है और प्रस्तावित हेलीपोर्ट को लेकर प्रपोजल जल्द सरकार को भेजी जाएगी।

ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार की स्वीकृति मिलते ही जल्द यहां हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा सकता है। यदि यहां हेलीपोर्ट का निर्माण होता है, तो इससे जिलावासियों और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।