Loading...

बकलोह-भराड़ी मार्ग पर कार-बाइक की भयानक टक्कर, एक की मौत

PARUL • 14 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

बकलोह-भराड़ी मार्ग पर घटासनी रैस्ट हाऊस के पास कार व बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक निवासी गांव गडाना डाकघर भराड़ी के तौर पर की गई है।

पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के घटासनी रैस्ट हाऊस के समीप कार व मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल राइडर अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल राइडर को उठाकर उपचार के लिए भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान राइडर अभिषेक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में चुवाड़ी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एस.पी. अभिषेक यादव ने की है।