Loading...

बचाव दल ने रूस के पायलट को त्रियूंड की पहाड़ियों से किया रेस्क्यू

Ankita • 25 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी से लापता चल रहे पोलैंड के पायलट की तलाश बचाव दल ने एक अन्य पैराग्लाइडर पायलट को त्रियूंड की पहाड़ियों से रेस्क्यू किया है। इस पायलट को बुधवार को निकाला लिया गया। बता दें यह पायलट रूस का निवासी है।

बचाव दल के दो सदस्यों को इस पायलट की सुरक्षा के लिए छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि सोमवार से लापता चल रहे पोलैंड के पायलट की तलाश में मंगलवार को हेलिकॉप्टर से बचाव दल ने सर्च अभियान चलाया था।

इस दौरान बीड़ से गए बचाव दल के सदस्यों को बिलिंग से उड़ान भरने वाले एक अन्य रूसी पायलट का पता चला। देर शाम को हेलिकॉप्टर की उड़ान संभव न होने पर बचाव दल के दो सदस्यों को इस पायलट के पास छोड़ दिया गया था और बुधवार सुबह अब इसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।