बच्चों के मॉडल्स और समझाने के तरीके देख अचंभित हुए एसपी
HNN / बद्दी
सेंट बीर्स इंटनेशनल स्कूल बद्दी में साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथ्स पर एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने हाइड्रोलिक ब्रिज, स्मोक अब्जॉर्बर, बायोगैस प्लांट, लाइटनिंग कंडक्टर, न्यूटान लॉ ऑफ मोशन, बलगर अलमर्स, एस्क्रिट्री सिस्टम पर मॉडल प्रस्तुत किये। एक्सपो में बतौर मुख्यातिथि एसपी बद्दी मोहित चावला ने शिरकत की और बच्चों के मॉडल देखे।
इस दौरान उनके साथ स्कूल के एमडी करणबीर राणा व प्रधानाचार्य बिन्दु उपस्थित रहीं। एसपी मोहित चावला ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और जिस तरीके से बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत किये वह उनको देखकर हैरान थे। मौजूदा पीढ़ी बहुत ही एडवांस है और उनकी सोच व समझ देश को नई बुलन्दी पर पहुंचाएगी।
एमडी करणबीर ने कहा कि उनका मकसद बद्दी को एक इंटरनेशनल लेवल का स्कूल देना है जहां बच्चों को हर तरह की सुविधा औऱ गुणात्मक शिक्षा मिल सके।

