बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्यवाही पूर्व विधायक दीनानाथ गौतम के देहांत पर शोकोद्गार से हुई। उसके बाद ही प्रश्नकाल शुरू हुआ। सुबह कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए सदन में गए।
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में प्रश्नकाल के बाद नियम 62 में चर्चा मांगी गई थी, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इसकी अनुमति नहीं दी गई है। इस पर भाजपा सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की। विपक्ष इस पर चर्चा के लिए अड़ा रहा और सदन से वाकआउट कर गया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस तरह से मामला नहीं उठाने के लिए रोका तो रणधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें पुलिस की लाठी से चोट लगी है। यहां पर मामला नहीं उठाएंगे तो कहां उठाएंगे। अली खड्ड विवाद को लेकर जब वह आंदोलनकारियों से बात करने जा रहे थे तो डीएसपी ने रोका और लाठीचार्ज किया और उन्हें खुद भी चोटें आई हैं।
बिलासपुर को हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सीमा बना देना उचित नहीं है। बहुत सी धाराएं लगाई गई हैं। डकैती तक की धाराएं लगाई गई हैं। किसने डकैती की है? ऐसी धाराएं प्रधानों और चुने हुए प्रतिनिधियों पर लगाया जाना उचित नहीं है। यह विवाद लंबे वक्त से चल रहा है।