Loading...

बटाहर स्कूल में कराटे की येलो बेल्ट परीक्षा का आयोजन

PARUL • 18 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में हिमाचल प्रदेश गोजू रियू कराटे डू की ओर से येलो बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। आयोजित येलो बेल्ट की परीक्षा में हिमालयन बुद्धिष्ट स्कूल बटाहर के 73 बच्चों ने भाग लिया।

सेनसाई नारायण ठाकुर की देखरेख में आयोजित की गई परीक्षा में बच्चों ने बेसिक और काता कुमिते की कलाबाजियां दिखाकर दर्शकों को प्रभावित किया। सभी छात्रों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर येलो बेल्ट परीक्षा को पास किया गया।

इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या पालकी ठाकुर ने सभी येलो बेल्ट प्राप्त प्रतिभागियों को बधाई दी। इस मौके पर कराटे प्रशिक्षक सुरेश नेगी भी मौजूद रहे।