बड़ा भंगाल के लिए बैजनाथ से पोलिंग दल रवाना
HNN/धर्मशाला
कांगड़ा जिला के अतिदुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में सहायक मतदान केंद्र के लिए बैजनाथ से पोलिंग दल रवाना हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन विभाग को कांगड़ा जिला के 20-बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 99-बड़ा भंगाल, जिसमें कुल 469 मतदाता पंजीकृत के लिए सहायक मतदान केन्द्र बनाने की अनुमति प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 पोलिंग बूथ तथा एक सहायक मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ स्थापित करने तथा पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला के 99-बड़ा भंगाल का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्थित बीड में है, जहां अब 310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत इस मतदान केन्द्र के लिए सहायक मतदान केन्द्र, राजकीय उच्च पाठशाला, बड़ा भंगाल बनाया गया है, जहां 159 मतदाता मतदान करेंगें।
