Loading...

बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुई अटल टनल

Ankita • 10 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

अटल टनल रोहतांग बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गई है। हालांकि, पर्यटकों को अटल टनल का दीदार करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। धुंधी इलाके में ब्लैक आइस जमने के कारण फिलहाल पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भारी बर्फबारी के बाद मनाली और लाहौल घाटी में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। टनल आपातकाल सेवा और जरूरी वस्तुएं लेकर लाहौल की ओर जा रहे बड़े वाहनों के लिए खुल गई है।

पर्यटक फिलहाल सोलंगनाला से आगे नहीं भेजे जा रहे। अब वोल्वो बसें भी मनाली तक आ रही हैं। शुक्रवार को लाहौल में डीजल और पेट्रोल के टैंकर पहुंचे। सोलंगनाला में पर्यटकों का हर रोज मेला लग रहा है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।