Loading...
una

बडूही बाजार में बारिश का पानी दुकानों तक पहुंचा, व्यापार पर मंडराया खतराबडूही में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था , दुकानदारों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 19 Jun 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

हर साल मानसून में दोहराई जाती है जलभराव की परेशानी

उप-तहसील जोल के अंतर्गत बडूही बाजार में जल निकासी की समस्या गंभीर होती जा रही है। बारिश के बाद खेतों में इकट्ठा हुआ पानी बाजार की ओर बहकर दुकानों में घुसने लगा है, जिससे दुकानदारों को अपने व्यापार और सामान को लेकर खतरा बना हुआ है।

दुकानों में सीलन और सामान को हो रहा नुकसान

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि बाजार में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद खेतों से पानी बहकर दुकानों के अंदर घुस जाता है। इससे न सिर्फ सीलन की समस्या बढ़ती है, बल्कि सामान भी खराब हो जाता है, जिससे व्यापार प्रभावित होता है।

प्रशासन से लगाई गुहार, समाधान अब तक नहीं

दुकानदारों ओंकार सिंह ठाकुर, दीप कुमार मेहता, सतीश मेहता, कपलू ठाकुर, विजय कुमार, गौरव, देशराज, रविंद्र कुमार, अजय कुमार, बलवीर शर्मा, रोहित ठाकुर, तरसेम लाल, नीरज चोपड़ा, नरेंद्र शर्मा, उदित शर्मा, प्रकाश चंद्र और राघव शर्मा ने बताया कि कई बार पंचायत और प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए अपील की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।

नालियों की सफाई न होने से बिगड़ती स्थिति

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की समय पर सफाई नहीं की जाती और कई जगह तो जल निकासी की व्यवस्था ही नहीं है। ऐसे में बारिश का पानी खेतों से होता हुआ बाजार तक पहुंच जाता है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दुकानदारों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान निकाले।