बद्दी में स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

By PARUL Published: 10 Oct 2024, 9:05 PM 1 min read

HNN/सोलन

सोलन जिले के बद्दी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय पेश आया जब बद्दी के आरा मशीन के पास एक कंटेनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क की तरफ गिर गई और कंटेनर का टायर महिला के शरीर पर चढ़ गया।

मृतक महिला की पहचान रीमा देवी सैणी, माजरा नूरपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह हादसा बद्दी में सड़क सुरक्षा की एक बड़ी चिंता को उजागर करता है।