लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बनकला-दो स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पुरस्कार समारोह

PARUL | 28 जनवरी 2024 at 3:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

समाजसेवी विनोज शर्मा ने वार्षिक पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

HNN/नाहन

राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-दो स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें समाजसेवी विनोज शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरक्त की। जबकि पूर्व मुख्य अध्यापिका अनीता चांद विशिष्ट अतिथि रहीं। मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदेमातरम व सरस्वती वंदना पेश की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्य अध्यापक प्यारे लाल पुंडीर ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश कर वर्षभर की शैक्षणिक, खेल व दूसरी गतिविधियों पर प्रकाश ड़ाला। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें अमृता, पायल, मीना, प्रीति, ईशा व वंशिका ने नाटी दा चस्का बुरा.., गीत पर पहाड़ी नाटी से समां बांधा। प्रीति, अमृता, शिवानी, मोनिका, सुप्रिया व रीतिका ने गिद्दा डाला।

भूूमिका, भाव्या, मीनाक्षी, अराध्या व अक्षरा ने लुक छुप ना जाओ जी.., राजस्थानी डांस से तालियां बटोरीं। छात्र छात्राओं ने तुझे देखा तो ये जाना सनम.., गीत पर पर भी सुंदर प्रस्तुति दी। अंत में मुख्यातिथि विनोज शर्मा व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापिका अनीता चांद ने शिक्षा, खेल में अव्वल रहे बच्चों समेत सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

इसमें दसवीं के छात्र तरूण और आठवीं कक्षा की छात्रा शिवानी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के पुरस्कार से नवाजा गया। जबकि आजाद सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब प्रदान किया गया। इस मौके पर रेणु गौर, दिव्या, हितेश कुंडलस, मधुबाला, निशुल देवी, लता, दीवान चंद, पंचायत प्रधान रजनी देवी, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]