Loading...

बनेठी मेले में विधायक अजय सोलंकी ने की शिरकत, विकास कार्यों को लेकर दिए बड़े संकेत

Shailesh Saini • 2 Hours Ago • 1 Min Read

शिरगुल महाराज के दरबार में टेका माथा, अंबेडकर जयंती पर भी अर्पित की श्रद्धांजलि

हिमाचल नाऊ न्यूज़ | नाहन

बैसाखी के पावन अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनेठी में आयोजित पारंपरिक मेले में विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत कर क्षेत्रवासियों के साथ उत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शिरगुल महाराज के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि बनेठी मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मेले को और अधिक भव्य रूप देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और इसके लिए सरकार के समक्ष मांग भी रखी जाएगी।उन्होंने बताया कि मेला ग्राउंड के विकास के लिए पूर्व में स्वीकृत 8 लाख रुपये की राशि को जल्द खर्च कर कार्य पूरा किया जाएगा। साथ ही आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध करवाने की बात कही।

विधायक ने क्षेत्र में सड़क से जुड़े एफआरए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इन कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य श्रेय लेना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है और यह प्रक्रिया जनता के सहयोग से लगातार जारी रहेगी।

इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने नाहन में भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए विभिन्न स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस भवन में भी उनके विचारों को याद करते हुए नमन किया गया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श समाज को समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।अंत में विधायक ने शिरगुल महाराज से जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस मौके पर गुरुदयाल पंवार, नरेंद्र तोमर, हरीश कल्याण, श्याम लाल सोढ़ा, सत्य राम, प्रोफेसर बलबीर, विनीत पुंडीर, मणि राम पुंडीर, राजेश कश्यप, बलबीर सिंह, लवली, मनदीप, कैप्टन सलीम, विजय ठाकुर,

संजय चौहान, जीत सिंह, राजकुमार पोसवाल, रघुबीर सिंह, सर्ग्यान पुंडीर, ओमप्रकाश देवा, पुरुषोत्तम, सुभाष, अरुण शर्मा, नरेश ठाकुर, गुरुदत्त, रामस्वरूप, ऋषि, संजीव, शेरजंग, संजय, राकेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।