लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बनेठी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह

PARUL | 10 जनवरी 2024 at 7:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्यातिथि समाजसेवी विनोज शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राएं की पुरस्कृत

HNN/नाहन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवी विनोज शर्मा ने मुख्यातिथि व नशा निवारण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत परमार, सेवानिवृत्त सीएचटी. गुरदीप शर्मा, पंचायत प्रधान बीना शर्मा और एसएमसी प्रधान सुभाष शर्मा विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जमा दो कक्षा के पारस सिंह बादल और रीना देवी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गांधी सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन और जमा दो कक्षा की निकिता ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ कमांड प्राइज से नवाजा गया। जमा दो कक्षा में मार्च 2023 में बोर्ड की मैरिट सूची में रहने वाली तनु, शिक्षा ठाकुर, चंचल ठाकुर, अभिलाषा, विनाक्षी पुंडीर, पलक ठाकुर, ईशिका गुप्ता और नेहा देवी को सम्मानित किया गया। छठी कक्षा में प्रथम आने पर श्वेता ठाकुर, सातवीं में वंशिका शर्मा, आठवीं कक्षा में काजल ठाकुर, नौंवी कक्षा में ईशिता शर्मा, दसवीं में भावनी ठाकुर, जमा एक में पारस सिंह बाल और जमा दो में तनु को पुरस्कृत किया गया।

सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए छठी कक्षा की सुनंदनी, सातवीं कक्षा की कृतिका, किरन और रितिक ठाकुर, आठवीं कक्षा की गौरी और आरूषी पुंडीर, नौंवी कक्षा की कोमल ठाकुर, दसवीं कक्षा की कोमल और अनुज ठाकुर, जमा एक की अंशु पुंडीर और जमा दो की आंचल को सम्मानित किया गया।

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने के लिए निकिता ठाकुर, ईशिता शर्मा, प्राची, रीना, अक्षय, रितिका, देव, पायल, मोनिका, अकांशी, प्राची, कृतिका, श्वेता, करन, काजल, निकिता, ईशिता शर्मा, महक, रीना, काजल, आर्यन, अमन, शीतल, वंदना, पायल, अक्षी, स्मृति और स्नेहा को पुस्कारों से नवाजा गया।

अजय, गौरव, चंदन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, पारस, अनिश, करन, आंचल, रीना, आकृति, आस्था, सिमरन, समीक्षा, प्रिया, शुभम, विकासा और लक्ष्य को बेस्ट वालंटियर चुना गया। मंच संचालन ओ.पी. शर्मा और शालिनी ठाकुर ने किया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, संतोष ठाकुर, समस्त एसएमसी सदस्य, अध्यापक विनय सैनी, जगत राम, ओम प्रकाश, फूल चंद, नरेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, शालिनी, प्रीतिका गुरूंग, शबनम मुघल, ललिता वर्मा, सीमा शर्मा, स्कूली बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]