Loading...

बनेर खड्ड में मिले युवती के शव की हुई पहचान, यहां की थी रहने वाली……

Ankita • 9 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के समीप बनेर खड्ड में बुधवार को एक युवती का शव मिला था। जिसकी उस समय पहचान नहीं हो पाई थी। शव मिलने के बाद पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई थी। जिसके बाद अब जाकर युवती की शिनाख्त हो पाई है।

बता दें युवती की पहचान खुशप्रीत कौर (23) पुत्री जगतार सिंह निवासी फिरोजपुर रोड लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। मृतक युवती लॉ एलएलबी की छात्रा थी। वहीँ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा कि युवती की हत्या हुई है या एक्सीडेंट, सुसाइड है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक युवती का शव चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के समीप बनेर खड्ड में मिला था। परिजनों ने बताया कि पिछले दो-चार दिनों से उनकी बेटी की मानसिकस्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह बार-बार भगवान से मिलने की बात कह रही थी।

आखिरी बार युवती ने चामुंडा देवी के दरबार में जाने की बात भी कही थी। वहीं पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की है।