Loading...
una

बरसात के बीच ऊना में नालों की सफाई तेज, जलभराव से बचाव को नगर निगम सतर्क

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Jul 2025 • 1 Min Read

शहर के नालों की सफाई के लिए शनिवार को चला विशेष अभियान, जलभराव से बचाव को हर स्तर पर तैयार प्रशासन

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जलभराव की समस्या से निपटने को नगर निगम ने तेज किया सफाई अभियान

एडीसी की निगरानी में हुआ कार्य
बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से बचाव को लेकर ऊना नगर निगम पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को एडीसी ऊना एवं नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर और लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह की निगरानी में पुराना होशियारपुर रोड के किनारे नाले की विशेष सफाई की गई।

जल निकासी को लेकर विशेष प्रयास
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सफाई का उद्देश्य मुख्य रूप से बरसात के दौरान जल निकासी को सुचारू बनाना है ताकि शहर के आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में जलभराव की समस्या न हो। इसके तहत नालों से गाद, प्लास्टिक, मलबा व अन्य कचरा हटाया गया।

लोगों से सहयोग की अपील
महेंद्र पाल गुर्जर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे नालियों में प्लास्टिक या अन्य कचरा न डालें और शहर की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शहर को जलभराव मुक्त बनाने के लिए सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा।