बरोटीवाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने सुविधाओं का लिया जायज़ा
बरोटीवाला — मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरोटीवाला का लोकार्पण किया और उसके बाद नव-निर्मित भवन का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहयोगी स्टाफ से बातचीत कर उनकी चुनौतियों और आवश्यकताओं को जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने में मेडिकल एवं सपोर्ट स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने स्टाफ की मेहनत और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ हर व्यक्ति तक पहुंचें।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल आए मरीजों से भी बातचीत की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।