Loading...

बरोट-घटासनी मार्ग पर सड़क हादसा, निजी बस और जीप में टक्कर, चार घायल

PARUL • 25 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

बरोट-घटासनी सड़क पर मंगलवार को हुई निजी बस और जीप की टक्कर में चार यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए। यह हादसा पर्यटन स्थल बरोट से एक किलोमीटर दूर अन्न भंडारण केंद्र के समीप हुआ।

हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारडी से पालमपुर जा रही एक निजी बस सामने से आ रही जीप से टकरा गई।

हादसे में बस और जीप चालक बाल-बाल बच गए, लेकिन बस में सवार चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पधर, दिनेश कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।