बर्फ का दीदार करने अटल टनल और सिस्सू पहुंचे हजारों सैलानी
HNN/ लाहौल-स्पीति
हिमाचल में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फ़बारी होने से अब मौसम कुछ खुल गया है। मौसम खुलने के बाद अटल टनल और लाहौल की वादियां चांदी सी चमक उठी हैं जो सैलानियों को अपनी और आकर्षित कर रही हैं। बता दें प्रदेश के पर्यटन स्थलों में अब पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक, बर्फ का दीदार करने हजारों सैलानी अटल टनल और सिस्सू पहुंच रहे हैं। सैलानियों ने दिनभर बर्फ के बीच खेलने का आनंद उठाया। वहीं, प्रशासन की ओर से सिस्सू के हेलिपैड में पड़े ताजा बर्फबारी को भी यहां पर बुलडोजर की मदद से हटवाया गया, ताकि बाहरी राज्यों से घूमने के लिए पहुंच रहे सैलानी पर्यटन स्थल सिस्सू में पहुंचकर अपने वाहनों को आसानी से पार्क कर सके।
सैलानियों की बढ़ी संख्या से मनाली के होटल मालिकों के चेहरे भी खिल गए हैं। उधर, जिला प्रशासन ने सैलानियों के लिए कोकसर और दारचा भी खोल दिया है। मगर सैलानियों को टनल और सिस्सु में बर्फ देखने को मिल रही है।