Loading...

बर्फ का दीदार करने मनाली का रुख कर रहे सैलानी, नेहरू कुंड बना स्नो प्वाइंट

Ankita • 7 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू स्थित पर्यटन नगरी मनाली में लगातार हो रही बर्फबारी ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। इसी बीच देश के कोने-कोने से मनाली घूमने पहुंचे सैलानी बर्फबारी और बारिश के बीच नेहरू कुंड की ओर जाते हुए दिखे। पर्यटकों ने यहां बर्फ के फाहों के बीच जमकर मस्ती की।

बता दे बर्फ़बारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों से यहां सैलानी पहुंच रहे हैं। दरअसल, बर्फबारी के बीच सड़कों पर वाहनों का चलना किसी खतरे से कम नहीं है। सड़कों पर जमीं बर्फ की वजह से फिसल बढ़ जाती है, जिसके चलते हादसों की संभावना बढ़ जाती है।

बर्फबारी होने से पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन व्यवसायियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जाग गई है। हालांकि इसे पहले भी दिसंबर जनवरी के महीने में काफी अधिक पर्यटक आने से व्यवसायियों का कारोबार अच्छा चला है, लेकिन अब और ज्यादा बर्फबारी होने के बाद कारोबारियों को और अधिक अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।