लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बर्फ की सफेद चादर के बीच फहराया तिरंगा, गौरवांवित हो उठा हर हिंदुस्तानी का दिल

PRIYANKA THAKUR | 27 जनवरी 2023 at 10:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

जब बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाडों के बीच भारत की शान तिरंगा फहराया गया तो हर हिंदुस्तानी का दिल गौरवांवित हो उठा। यह अनोखा जश्न हर साल मनाया जाता है। बता दे कि इस साल आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में उपमंडल पांगी मुख्यालय किलाड़ में आवासीय आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में 74वाँ उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।

आवासीय आयुक्त ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने मे अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें कुछ अधिकार दिए है लेकिन एक कर्तव्य हमारा भी है कि देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने इस दौरान देश की सेनाओ का भी धन्यवाद किया जो देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]