बर्फ पर फिसल कर 36 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद अब लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। भारी बर्फबारी के कारण रास्तों और सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिस पर फिसल कर लोगों को अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ रहा है। ताजा मामला प्रदेश के जिला कुल्लू का है जहां एक व्यक्ति की बर्फ के ऊपर से फिसलने के कारण मौत हो गई है।
मृतक की पहचान कराड़सू निवासी आलम चंद (36) पुत्र कर्म दास के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलम चंद कहीं जा रहा था कि घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो रास्ते में बर्फ पर उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने के कारण व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।