लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बर्फ से फिसलकर खाई में गिरी एचआरटीसी बस, हादसे में…..

PARUL | 3 मार्च 2024 at 8:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के चलते कई हादसे पेश आ रहे हैं। मामला राजधानी शिमला का है, जहां उपमंडल रोहड़ू के टिक्कर में एचआरटीसी बस सड़क से लुढ़क कर खाई में गिर गई।

हालांकि गनीमत यह रही कि बस में चालक व परिचालक के अलावा कोई अन्य सवारी मौजूद नहीं थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहड़ू डिपो की बस (HP10A -6794) पुजारली से रोहड़ू की ओर जा रही थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी दौरान टिक्कर के खलावन नाला के पास बस बर्फ से फिसल कर सड़क से बाहर की ओर लटक गई। हादसे में बस के आगे के शीशे टूट गए। हालांकि चालक व परिचालक पूरी तरह सुरक्षित है। एचआरटीसी ने क्रेन के जरिए बस को निकाला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]