बलबीर सिंह ठाकुर हुए प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ और जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता का जताया आभार
HNN/शिमला
सिरमौर जिला के हरिपुरधार निवासी भाजपा नेता बलबीर सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ और सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता का उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत करने के लिए आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतारने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे और पार्टी को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की श्रेणी में खड़ा करके उन्होंने मेरा ही नहीं बल्कि इस पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है और इससे क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी मनोबल बढ़ा है।