लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बसोली में ऊना प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 16 सितंबर 2025 at 5:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के गांव बसोली में ट्रॉफी हाउस ऊना द्वारा आयोजित दो दिवसीय ऊना प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात हुआ। फाइनल मुकाबले में शहीद बाबा दीप सिंह क्लब कर्मपुर हरोली ने गुग्गी इलेवन ऊना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

विजेताओं को मिला पुरस्कार
विजेता टीम को 41,000 रुपये नकद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25,000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज टिंकू फौजी को फ्रिज, बेस्ट बल्लेबाज दीपू बीटन और बेस्ट गेंदबाज पंकज वीटन को एलईडी देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य व विशेष अतिथि
समापन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ह्यूमन राइट बिंग के प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी अजय ठाकुर थे। विशेष अतिथि के रूप में डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के चेयरमैन अभिषेक डोगरा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत ट्रॉफी हाउस युपीए के अध्यक्ष संजीव पुरी और गौरव ने समृद्धि चिन्ह भेंट कर किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

युवाओं को मिला मंच
अजय ठाकुर ने कहा कि ऊना प्रीमियर लीग युवाओं के लिए अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच है। उन्होंने खिलाड़ियों के जुनून और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत और टीमवर्क से ही सफलता मिलती है।

प्रतियोगिता का स्वरूप
युपीए के चेयरमैन संजीव पुरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 12 टीमों को मालिकों ने नीलामी में खरीदा था और सभी खिलाड़ी ऊना जिले से चुने गए थे। खिलाड़ियों ने दो दिनों तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]