बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली एनएच, वाहन चालकों ने ली राहत की सांस
मलबा हटाते समय बड़ी चट्टान की चपेट में आई थी जेसीबी मशीन
HNN/ मंडी
जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। वहीं मार्ग खुलने से अब वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली है। बता दें 6 मील के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाईवे अवरुद्ध हो गया था। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
वाहनों की मार्ग के दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारे लगी हुई थी। वहीं मलबा हटा रही एक जेसीबी मशीन भी बड़ी चट्टान की चपेट में आ गई थी। लेकिन दूसरी मशीन ने मौके से मलबा हटा दिया। इसके बाद फिर से एकतरफा यातायात बहाल कर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने हाईवे की बहाली की पुष्टि की है।