बहुतकनीकी कॉलेज के 20 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में राजकीय बहुतकनीकी काॅलेज के छात्र ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक युवक जवाली का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बहुतकनीकी संस्थान के थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। युवक अपने एक अन्य सहपाठी के साथी के साथ किराए के कमरे में रहता था।
लेकिन वह युवक कुछ दिन पहले अपने घर चला गया था। इस दौरान बुधवार देर शाम जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो युवक ग्रिल से लटका हुआ था। जिसके बाद उसने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कुछ समय से मानसिक तनाव में था। वहीं पुलिस ने मौके पर ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।