बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा, चार जवान बलिदान, छह घायल
Oplus_131072
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें सेना का एक ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चार जवानों ने शहादत दी, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा बांदीपोरा के सिरी इलाके में हुआ, जहां सेना का ट्रक खराब मौसम और फिसलन के कारण पहाड़ी से नीचे गिर गया। स्थानीय पुलिस और सेना के जवान तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायल जवानों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद क्षेत्र में राहत कार्य जारी है और अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।