बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, दो युवक घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में गगल के पास एक हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की पहचान अंकित और साहिल निवासी गगल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, कार गगल से चैतड़ू की तरफ जा रही थी और बाइक चैतड़ू से गगल की ओर आ रही थी। इस दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार साहिल की टांग टूट गई है और अंकित को भी चोटें लगी हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक अविनाश निवासी गांव सकोह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की। एएसआई प्रमोद सिंह ने मामले की पुष्टि की है।