बाइक और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 19 वर्षीय युवक की मौत
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल में पटसारी के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, रवि पुत्र कलम निवासी गांव परसा और 19 वर्षीय मनोज बाइक (HP10B -9829) पर सवार होकर रोहड़ू से हाटकोटी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही ऑल्टो कार (HP10A -8315) से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक की पिछली सीट पर बैठा मनोज गंभीर रूप से घायल हुआ।
घटना के बाद रोहडू अस्पताल लाया गया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।