बाइक और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, बैंक कर्मी की गई जान
HNN/ मंडी
जिला मंडी के बग्गी स्थित एक निजी कॉलेज के समीप दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां बाइक की एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई है।
मृतक की पहचान इंद्रजीत कुमार (32) पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी (गोहर) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक सुंदरनगर के पुराना बाजार शाखा में कार्यरत इंद्रजीत अपने घर से ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी बाइक की एक ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी सुंदरनगर भरत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।