बाइक चोरी के आरोप में इतने दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी….
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसे अदालत ने पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी की पहचान आकाश निवासी मंगूमेहरा तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दौलतपुर चौक पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को काबू किया था, जबकि उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। जिसे पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। उससे पता लगाया जा रहा कि उन्होंने क्षेत्र में कहां-कहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया और उनके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।