Loading...

बाइक चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Ankita 3 Apr 2024 Edited 3 Apr 1 min read

HNN/ ऊना

आईएसबीटी ऊना से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 24 घंटे में नंगल से बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी के आरोप में पुलिस ने नंगल के दो युवकों को हिरासत में लिया है। आईएसबीटी के कर्मी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बीते सोमवार को वह रोजाना की तरह बाईक लेकर ड्यूटी पर पहुंचा था।

वह आईएसबीटी ऊना में बाइक पार्क करने के बाद ड्यूटी पर चला गया। ड्यूटी खत्म कर घर जाने लगा तो पाया कि बाइक गायब है। सीसीटीवी चैक करने पर पता चला कि एक व्यक्ति बाइक की रेकी कर रहा तो दूसरे ने बाइक को चुराया।

शिकायत के बाद पुलिस ने आईएसबीटी कर्मियों की मदद से शातिरों को 24 घंटे के भीतर नंगल से दबोच लिया। साथ ही बाइक भी बरामद कर ली। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस बाइक चोरों से पूछताछ कर ही है।