बाइक सवार ने ट्रक चालक से रास्ता रोककर की मारपीट, मामला दर्ज

ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में थाना कोट के तहत भाखड़ा के पास स्थित भरथरी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने एक ट्रक को रोककर चालक के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में ट्रक चालक गुरमीत सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी माकड़ी जिला बिलासपुर ने कहा कि वह सोमवार रात पौने नौ बजे सूरज सरिया फैक्टरी ग्वालथाई से ट्रक नंबर एचपी 24सी 9124 में सरिया लेकर बनारसा जिला मंडी जा रहा था।

जैसे ही वह ट्रक लेकर भरथरी मंदिर भाखड़ा से 300-400 मीटर आगे पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल चालक ग्वालथाई से श्रीनयना देवी की तरफ से आता हुआ शीशे में दिखाई दिया। आगे रास्ता तंग होने की बजह से मोटरसाइकिल को पास देने के लिए जगह नहीं थी। उन्होंने थोड़ा आगे सड़क खुली होने पर मोटरसाइकिल को पास दे दिया। उसके पश्चात मोटरसाइकिल चालक जब ड्राइवर खिड़की के पास पहुंचा तो उसने उन्हें गंदी गाली निकाली।

जब गाली निकालने से मना किया तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना मोटरसाइकिल ट्रक के आगे खड़ा कर उनका रास्ता रोक दिया। ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल चालक ने ड्राइवर सीट पर आकर बाहर से खिड़की के शीशे के रास्ते से ऊपर चढ़कर उनके साथ मारपीट की। मोटरसाइकिल चालक की पहचान राजूदीन पुत्र यूसफ मोहम्मद निवासी कनफारा के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।