HNN/ऊना
जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के तहत आने वाले पालकवाह से कार सवार शातिरों द्वारा बाइक सवार युवक से चाकू की नोक पर एक लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित की पहचान मुनीष कुमार निवासी चांदपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मुनीष कुमार की 14 नवंबर को उसकी शादी तय हुई है, जिसके लिए वह अपने साथी के साथ एक लाख रुपए लेकर ऊना से घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह पालकवाह पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक सफेद रंग की कार ने पास लिया और उसकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। कार में छह युवक सवार थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिनमें से चार युवक मनीष के पास आए और एक युवक ने उसके गले पर चाक़ू रख दिया और अन्य तीन ने उससे नोटों से भरा बैग छीना। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी युवकों वहां से फरार हो गए। जिसके बाद मुनीष कुमार ने हरोली पुलिस को शिकायत दी। मुनीष ने पुलिस को बताया कि सभी ने मुंह ढके हुए थे, जिसके चलते पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस ने शिकायत के आधार सभी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group