Loading...

बाइक सवार 2 युवकों ने स्कूल जा रहे छात्र को किया अगवा, जंगल में ले जाकर….

Ankita • 17 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के नालागढ़ में एक अपहरण का मामला सामने आया है, यहां बाइक सवार दो युवकों ने स्कूल जा रहे दसवीं कक्षा के छात्र का अपहरण कर उसे जंगल ले जाकर बांध दिया। छात्र भागने में सफल हो गया।

वह जंगल में कुछ समय छिपा रहा और बाद में सड़क से अपने घर पहुंच गया। शाम तक उसे पूरी तरह से होश नहीं था। देर शाम को उसने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। बच्चे के पिता लोकेश बस्सी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में 15 साल के बेटे के पिता ने बताया कि उसका बेटा दसवीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को उसके बेटे की स्कूल बस छूट गई थी। इसलिए वह पैदल स्कूल की ओर जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में एक सीएच नंबर की बाइक खड़ी थी। जहां दो युवक थे। इन युवकों ने छात्र के मुंह पर रुमाल रखा और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। बाइक पर सवार दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर बांध दिया। युवक उससे उसका पिता का नंबर पूछ रहा था।

उसने गलत नंबर दिया वह फोन करता रहा लेकिन फोन नहीं हुआ। लेकिन छात्र किसी तरह इन लोगों के चुंगल से बच कर निकल गया। देर शाम घर पहुंचने पर उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने नालागढ़ थाने में इसकी शिकायत दी। थाना प्रभारी श्याम लाल ने मामले की पुष्टि की है।