बाइक सवार 2 युवक चिट्टे सहित काबू, पूछताछ जारी
चिट्टे का नशा करने से 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में सदर पुलिस ने किरतपुर-नेरचौक फोरेलेन पर 2 बाइक सवारों से नाकाबंदी के दौरान 6.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सदर पुलिस टीम की ओर से मुख्य आरक्षी आशु वर्मा की अगुआई में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर बाइक नंबर (एचपी 31 बी 5558) को जांच के लिए रोका।
पुलिस टीम ने बाइक सवार सुनील रावत (28) और राकेश कुमार (28) निवासी बीबीएमबी कॉलोनी सुंदर नगर जिला मंडी से 6.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय व प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
