HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाले गांव बरोटा में पुलिस ने बाइक से तेल चोरी करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार,अजय कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरोटा गांव के कुलदीप चंद ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि शुक्रवार रात को उसने अपनी बाइक घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी की थी। देर रात गांव के ही एक व्यक्ति ने देखा कि एक कार वहां आकर रुकी। उसमें तीन व्यक्ति सवार थे। थोड़ी देर बाद तीनों युवक सड़क किनारे खड़ी बाइक से तेल चुराने की कोशिश करने लगे। इसके बाद उसने फोन करके कुलदीप को इस बात की जानकारी दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कुलदीप ने मौके पर आकर इन युवकों की कार की चाबी निकाल ली। ताकि यह गाड़ी सहित वहां से भाग न सकें, लेकिन गांव वालों को आते देखकर तीनों युवक वहां से अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही भाग गए। वहीं इस दौरान घुमारवीं पुलिस सिल्ह से बरोटा सड़क पर गश्त पर थी। पुलिस को तीनों युवकों पर शक हुआ और उन्हें पकड़ा। इनकी तलाशी लेने पर इनसे पेट्रोल बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





