Loading...

बाइक स्किड होने से 27 वर्षीय युवक की हुई मौत

By PARUL Published: 29 Jan 2024, 7:32 PM | Updated: 29 Jan 2024, 7:32 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में नगर परिषद संतोखगढ़ के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां अजौली मोड़ पर बाइक स्किड होने से 27 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हनीश कुमार (27) पुत्र मोहन लाल बंगड़ वार्ड नंबर 05 डाकघर संतोखगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनीश कुमार दोस्त के साथ नंगल पंजाब से संतोखगढ़ की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब वह अजौली के एकसाइज बैरियर के पास पहुंचा तो बाइक अचानक ही स्किड हो गई और हनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।