Loading...

बाजार में खरीदारी करने गई नाबालिग लड़की लापता, तलाश जारी

By Ankita Published: 20 Apr 2024, 5:21 PM | Updated: 20 Apr 2024, 5:23 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत आते क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना में दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी मैक्लोडगंज बाजार में खरीदारी करने गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी।

परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने मुताबिक, नाबालिग का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।