लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाढ़ में डूबा पंडोह का आधा बाजार, 6 लोगों को किया गया रेस्क्यू

WebDesk(H) | 10 जुलाई 2023 at 10:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

प्रदेश में पिछले 36 घंटो से मूसलाधार बारिश का क्रम ताबड़तोड़ जारी है। इस बारिश से प्रदेश में जगह- जगह नुक्सान की खबरें सामने आ रही हैं। इस समय नदियां भी अपने पूरे उफान पर हैं। मंडी में भी ब्यास नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, 28 साल पहले 1995 में ब्यास नदी में इतना अधिक पानी देखने को मिला था। ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर से पंडोह का आधा बाजार पानी में डूब गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा ब्यास नदी ने मंडी शहर को भी पानी-पानी कर दिया। ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जल देवता की पूजा-अर्चना की। नारियल भेंटकर शांत रहने और नुकसान न पहुंचाने का आग्रह भी किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]